ICICI bank fraud case: मुंबई : देस की बड़ी बैंक ICICI बैंक के धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। धुत का अहमदनगर महाराष्ट्र से पुराना नाता है।
आरोप है कि जब चंदा कोचर जी ने ICICI बैंक की कमान संभाल रही थीं, तब उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप को बड़ा लोन दिया था। बदले में चंदा के पति दीपक कोचर की कंपनी नू रिन्यूएबल को वीडियोकॉन से बड़ा निवेश मिला था। इसी मामले में इससे पहले ICICI की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। अब वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार होने की न्यूज है।
वीडियोकॉन की नीव अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने अहमदनगर, महाराष्ट्र से रखी थी। ANI ने ट्वीट किया है की, Central Bureau of Investigation arrests Videocon chairman Venugopal Dhoot in ICICI bank fraud case: CBI sources